Mon. Jul 13th, 2026

रग्बी प्रतियोगिता:निवाई में राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का उद्घाटन

निवाई भगत सिंह कॉलोनी में स्थित आदर्श विद्यालय में बुधवार को राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। टोंक जिला रग्बी संघ के सचिव दशरथसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश से कुल 23 टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रशान्त बैरवा ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

प्रतियोगिता के संयोजक सचिव देवनारायण गुर्जर ने बताया कि समारोह में श्रीदेवनारायण मन्दिर ट्रस्ट जोधपुरिया के संरक्षक सुरेश डोई, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेंद्रसिंह पथराज, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, पप्पूलाल मीणा, रूपसिंह डोई, देवपाल चौधरी, सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed