Thu. Apr 30th, 2026

यलो हाउस और ब्लू हाउस ने जीता क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच

अल्मोड़ा। जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा की वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन डोली-डाना मैदान में क्रिकेट मैच के दो सेमीफाइनल खेले गए। पहला सेमीफाइनल यलो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। ग्रीन हाउस ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 44 रन बनाए जबकि यलो हाउस ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में ब्लू हाउस ने पहले खेलते हुए रेड हाउस को 99 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें रेड हाउस मात्र 50 रन ही बना पाया। 49 रन से ब्लू हाउस ने दूसरा सेमीफाइनल मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का उद्घाटन डॉ. नीलम परिहार, भरत पांडे और सुरभी जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक अंपायर की भूमिका खेल प्रभारी धीरेंद्र सिंह मर्तोलिया और भानू प्रताप ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *