Wed. Nov 25th, 2026

कबड्डी में जसपुर व दिनेशपुर रहे अव्वल

दिनेशपुर। जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय ओपन सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जसपुर व बालिका वर्ग में किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल दिनेशपुर ने प्रथम स्थान पाया। इस दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन भी किया गया।

रविवार को कुल्हा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह ने किया। बालक वर्ग में 10 व बालिका वर्ग में सात टीमों ने भाग लिया। लीग मैच के बाद फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में जसपुर ने किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल दिनेशपुर की टीम को 33-26 अंकों से पराजित किया। बालिका वर्ग में किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल दिनेशपुर की टीम ने शक्तिफार्म की टीम को 21-11 अंकों से हराकर प्रथम स्थान पाया। विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन भी किया गया। वहां चंपा, पंकज प्रजापति, संजय कुमार, संदीप कुमार, केवल कंबोज, शालिनी आर्या निर्णायक रहे। वहां जिला कबड्डी संघ के सचिव बृजेश दुबे, सच्चिदानंद, विजेंद्र सिंह, पीएस मालरा, धर्मप्रीत सिंह, रघुवीर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed