Tue. Aug 4th, 2026

कार्यकारिणी का विस्तार:गिरिराज गुर्जर प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष बने

टोडारायसिंह राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा टोडारायसिंह के चुनाव रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चुनाव अधिकारी अशोक चौपडा डाइट टोंक एवं पर्यवेक्षक अख्तर हुसेन जिला मंत्री की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें गिरिराज गुर्जर को सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्ष बनाया गया है।

रामलाल जाट सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक व अब्दुल मजीद सेवानिवृत अध्यापक संरक्षक, हरिनारायण वैष्णव प्रधानाचार्य बासेडा सलाहकार, रामधन जाट व.शा.शिक्षक नारेडा सभाध्यक्ष, श्रीनारायण माली वरिष्ठ अध्यापक टोडा उपसभाध्यक्ष, नंदलाल वैष्णव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंदिरा जाट भासू महिला उपाध्यक्ष, रामकिशन चौधरी दत्तोब, भरतलाल मीणा नारेडा, रामस्वरूप गुर्जर बालापुरा, शोभाराम गुर्जर, पुरूषोत्तम कुमावत, रामगोपाल मीणा, मनीष कुमार पारीक टोपा उपाध्यक्ष, रामकिशन मीणा मंत्री, अज्मा रानी महिला मंत्री, मांगीलाल मीणा कोषाध्यक्ष, चेतन सिंह खंगारोत, रामकुंवार माली, शंकरलाल चावला, बन्नालाल गुर्जर संयुक्त मंत्री, त्रिलोक चंद चावला, श्योजीलाल जाट, लोकेन्द्र जितरवाल, परसराम टाण्डी संगठन मंत्री, प्रदीप टांडी, रामलाल चांगल, हेमराज काकलवाड, बीना चौधरी, मधु खटीक क्षेत्रीय संगठन मंत्री, बब्लू चावला, शंकरलाल चौधरी, रंगलाल धाकड प्रचार मंत्री एवं सत्यनारायण सैनी को कार्यालय मंत्री बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed