Thu. Apr 30th, 2026

आधुनिकता के इस दौर में भी पुस्तक का कोई विकल्प नहीं

डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने पुस्तकों की खरीदारी की। वक्ताओं ने छात्रों की सफलता के लिए पुस्तकों के अध्ययन को जरूरी बताया।

सोमवार को डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पुस्तकों के प्रति रुचि पैदा करना है। मोबाइल के इस युग में भले ही सूचनाओं और जानकारियों का संप्रेषण तीव्र हो गया है, लेकिन आज भी पुस्तक का कोई विकल्प नहीं है। एक विद्यार्थी के लिए पुस्तकें चाहे वो पाठयक्रम से संबंधित हो या अन्य विषयों से उनका अध्ययन ही उसे सफलता दिला सकता है। प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि एक छात्र और शिक्षक दोनों को अध्ययनशील होना चाहिए। तभी विषय को बेहतर रूप से समझा जा सकता है। इस दौरान स्टॉल लगाकर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों की बिक्री की गई। छात्र-छात्राओं ने भी पुस्तकों को खरीदा। मौके पर राजन गोयल, नवल यादव, गीतिका, डा. हेमचंद्र रयाल, अश्विनी गुप्ता, उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा, तेजवीर सिंह, डीएस कंडारी, जेपी चमोली, अनीता पाल, विवेक बधानी, आलोक जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *