Thu. Apr 30th, 2026

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियंका, मेघा, केसर और आरती अव्वल

कन्या गुरुकुल परिसर के मनोविज्ञान विभाग में सकारात्मक मनोविज्ञान में भारतीय परम्परा का योगदान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मनोविज्ञान विभाग के स्नातक तथा स्नातकोत्तर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन विभाग की इंचार्ज प्रो. श्यामलता जुयाल तथा डा. सुनीता ने किया।

प्रतियोगिता में एमए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका प्रथम, रूपल ने द्वितीय, एमए चतुर्थ सेमेस्टर में मेघा प्रथम व शेफाली द्वितीय रहीं। बीए द्वितीय सेमेस्टर में केसर प्रथम व सुहानी द्वितीय एवं बीए चतुर्थ सेमेस्टर में आरती प्रथम व छवि द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता में मेघा तरागी, मोनी सिंह व रूपाली पुंडीर ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *