Tue. Sep 1st, 2026

एसएमजेएन कॉलेज में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार, कॉलेज के आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली गोविंदपुरी, चन्द्राचार्य चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से कॉलेज तक निकाली गई।

रैली का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि योग से स्वस्थ जीवन पाया जा सकता है। संयोजक डॉ. जगदीश चन्द्र आर्य ने कहा कि योग एकाग्रता का विस्तार करता है। मौके पर डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, डॉ. प्रज्ञा जोशी, विनीत सक्सेना, अंकित अग्रवाल, दिव्यांश शर्मा, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अमिता मल्होत्रा, विवेक मित्तल, डॉ. सुगन्धा वर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान हुई बैठक में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि छह से 20 जून तक शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. मनोज कुमार सोही आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed