Sat. Nov 21st, 2026

एसडीएम के निरीक्षण में दो कर्मचारी गायब मिले

एसडीएम वैभव कुमार गुप्ता ने तहसील, रजिस्ट्रार कार्यालय, पूर्ति निरीक्षक कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी गायब मिले। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

एसडीएम वैभव कुमार गुप्ता ने कार्यालयों का निरीक्षण। कार्यालयों में एसडीएम के पहुंचते ही अफरातफरी मची रही। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के कार्यालय का आपूर्ति निरीक्षक नहीं मिले। साथ ही नगर पंचायत कार्यालय से भी एक कर्मचारी गायब मिला। उन्होंने बताया कि गायब लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील का जनरेटर और पानी की सुविधा में कमी है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 10 से 12 तक कार्यालय में बैठकर वह लोगों की समस्या का समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *