Thu. Nov 26th, 2026

अश्विनी शाखा अध्यक्ष और नीतू बनीं सचिव

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ टिहरी शाखा में संघ के प्रांतीय, मंडलीय और जनपदीय पदाधिकारियों के अधिवेशन में इंजीनियरों ने लंबित मांगों पर चर्चा की। जिसके बाद शाखा स्तरीय कार्यकारणी का गठन किया गया।

नई टिहरी स्थित लोनिवि विश्राम गृह में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अधिवेशन में इं. देवेश मोहन सेमवाल ने कहा कि इंजीनियर महासंघ लंबे समय से सरकार से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों को बायोमैट्रिक उपस्थिति से दूर रखने की भी मांग की। अधिवेशन के बाद इंजीनियर्स संघ की टिहरी शाखा की कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें इं.अश्विनी कुमार शाखा अध्यक्ष, नीतू चौहान शाखा सचिव, नीरज नौटियाल प्रांतीय लेखा परीक्षक, प्रमोद सिंह नेगी मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष इं.आनंद किशोर, सचिव ममता पंवार, अनूप रावत, महवीर राणा, गिरीश सेनवाल, निर्मल नेगी, प्रदीप नेगी, शुभम नौटियाल, विमल शाह, उषा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed