Thu. Nov 26th, 2026

केंद्रीय विद्यालय ने निकाली साइकिल रैली

केंद्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित रैली में भाग लेने के लिए उत्साही छात्रों ने सुबह से ही शिक्षकों के साथ स्कूल में इकट्ठा होना शुरू कर दिया था। रैली का आयोजन विद्यालय से शुरू होकर सुरेश्वरी देवी मंदिर तक किया गया। जिसमें 21 छात्रों और 9 स्टाफ सदस्यों ने सुबह 6 बजे से हरे भरे वातावरण के बीच 6 किलोमीटर की दूरी तय की। रैली को प्राचार्या कृति ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed