Thu. Nov 26th, 2026

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

रुड़की। विश्व साइकिल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया। जिसमें करीब 70 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्रों ने साइकिल चला पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में वाहन के रूप में साइकिल की महत्ता बढ़ गई है। साइकिल चलाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने में भी मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed