एनआईटी के संकाय सदस्यों ने सीखे क्षमता निर्माण के गुर
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड श्रीनगर में उत्पादकता वृद्धि के लिए क्षमता निर्माण विषय पर आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का समापन हो गया है। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में संकाय सदस्यों ने इंटरएक्टिव सत्र, समूह चर्चा, अनुभवात्मक शिक्षा, टीम गतिविधियां, पैनल चर्चा, योग, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया आदि गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
