पेंटिंग में दीक्षा व कोमल रही प्रथम
राइंका मंजाकोट चौरास के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने-अपने घरों में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसका निर्देशन जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार बडोनी द्वारा किया गया। पेंटिंग में जूनियर वर्ग में दीक्षा प्रथम, अभिनव द्वितीय एवं स्वाति तृतीय रही। जबकि सीनियर वर्ग में कोमल प्रथम व संगीता द्वितीय रही।
