Sun. Jun 14th, 2026

विश्वनाथन आनंद का शानदार खेल जारी, वर्ल्ड नंबर 1 कार्लसन को हरा टाप पर पहुंचे

भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक मैगनस कार्लसन को हराकर टाप पोजिशन बनाई है। पांचवें राउंड में भारतीय स्टार ने दमदार चालों के दम पर नंबर एक खिलाड़ी को मात देते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर अपना नाम पहुंचाया। 52 साल के आनंद ने कार्लसन के खिलाफ 50 चालों में जीत हासिल की और अपना पूरा अनुभव दिखाया।

आनंद के अब कुल 10 अंक हो चुके हैं और उनको इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम करने के लिए आगे बचे हुए चार राउंड में ऐसा ही दमदार खेल दिखाना है। आनंद ने इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज करते हुए लगातार तीन जीत से शुरुआत की थी। पांच बार के विश्व चैंपियन ने क्लासिकल वर्ग के पहले दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव को हराया था। इसके बाद बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। चीन के हाओ वांग को मात जीत की हैट्रिक पूरी की थी। लगातार चौथी जीत की तलाश में उतरे आनंद को अमेरिका के वेस्ले ने हराया था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *