Mon. Jun 15th, 2026

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने को पेड़-पौधों के महत्व पर डाला प्रकाश

रुड़की : मैथोडिस्ट ग‌र्ल्स पीजी कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ व शुद्ध बनाने के लिए पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

मैथोडिस्ट ग‌र्ल्स पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. पुष्पांजलि के नेतृत्व सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रबंधक जे सिंह और प्राचार्या डा. अमिता श्रीवास्तव ने पौधारोपण कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के लिए हमें जन-जन को जागरूक करना चाहिए। इस दौरान पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में आरजू मलिक प्रथम, शाहजहांन द्वितीय एवं दिशा नारंग तृतीय रही। सांत्वना पुरस्कार निकिता, शिवा एवं मुस्कान को दिया गया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में विदुषी त्यागी प्रथम रही। आकृति चंद्रा द्वितीय एवं आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार भारती सैनी को दिया गया। विजयी छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता डा. अनुपमा वर्मा, नीरा पाहवा, सीमा पांडे, मीनल, डा. नीतू, डा. अमिता शर्मा, पूजा त्यागी व स्वयंसेवी छात्राओं में अक्षिता, साक्षी जैन आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *