Thu. Nov 26th, 2026

17 जून को जिला अस्पताल में लगेगा कैंप

चम्पावत। 17 जून को एक दिवसीय कैंप का आयोजन जिला चिकित्सालय चम्पावत में किया जाएगा। जिसमें डॉ. गिरीश पांडे मनोचिकित्सक जिला चिकित्सालय नैनीताल के द्वारा इस कैंप में प्रतिभाग किया जाएगा। जिसमें मानसिक दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी केके अग्रवाल ने जनपद के समस्त मानसिक दिव्यांग जनों एवं आम जनों से अपील की दिनांक 17 जून को जिला चिकित्सालय, चम्पावत में एक दिवसीय कैंप का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक मात्रा में आकर अपना मानसिक दिव्यांग जनों हेतु प्रमाण पत्र बनवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed