Fri. Nov 27th, 2026

श्रीनिवास अध्यक्ष और हरीशचंद महामंत्री बने

उत्तराखंड परिवहन निगम एससी एवं एसटी श्रमिक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष श्रीनिवास और महामंत्री हरीशचंद आर्य को चुना गया। बुधवार को संगठन के प्रदेश कार्यालय में हुए चुनाव में संरक्षक रामकिशन राम, उपाध्यक्ष पूरन राम और अनिल कुमार, उप महामंत्री अतर सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र जत्ती, संगठन मंत्री गोपालचंद्र, प्रचार मंत्री देवीराम, संप्रेक्षक प्रमोद कुमार, कार्यालय मंत्री राजेंद्र कुमार, संयोजक मंत्री इंद्रपाल सिंह चुने गए। इसके अलावा डुंगर सेन, किशनराम आर्य, जीवनचंद्र आर्य, आनंद प्रकाश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed