Fri. Nov 27th, 2026

उप-जिला अस्पताल में अल्ट्राआउंड के लिए जुटी भीड़

टनकपुर। उप-जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह ही करीब 45 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किए हैं। सीएमएस घनश्याम तिवारी ने बताया कि हफ्ते में हर शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था उप-जिला अस्पताल में की गई है। इसके लिए लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट डा़ एलएम रखोलिया को नियुक्त किया गया है। डा़ रखोलिया ने बताया कि सुबह ही करीब सात से अधिक गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed