Fri. Nov 27th, 2026

ऋषभ को टीम की कमान मिलने पर जताई खुशी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट टीम की कमान मिलने पर रुड़की में खुशी मनाई गई। उनके कॉलोनी के लोगों ने उम्मीद जताई कि एक दिन ऋषभ को क्रिकेट के तीनों फार्मेट की कप्तानी मिलेगी।

अशोकनगर ढंडेरा निवासी ऋषभ पंत भारतीय टीम में विकेटकीपर- बल्लेबाज के तौर पर पहले ही जगह बना चुके है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले कप्तान केएल राहुल चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल पाएंगे उनकी जगह पर बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है । टीम इंडिया टीम के कप्तान नियुक्त होने पर नगर वासियों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऋषभ जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं वह टी-20 के अनुरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed