Fri. Nov 27th, 2026

वन सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी मोटर बाइकें: सुबोध

प्रोजेक्ट वन रक्षक के तहत हीरो मोटो कॉर्प ने हर्बल सोसाइटी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग को 300 मोटर बाइकें दीं हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इन मोटर बाइकों को वन सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।

गुरुवार देर शाम मुनिकीरेती भद्रकाली मार्ग पर स्थित शिवालिक जैव विविधता पार्क में नरेंद्रनगर वन प्रभाग की ओर से प्रोजेक्ट वन रक्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री सुबोध उनियाल और विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्क में पौधरोपण कर यहां लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वनों की सुरक्षा में यह मोटर बाइकें मील का पत्थर साबित होंगी। वनाग्नि, तस्करी आदि से भी निजात मिल सकेगी। शहरी विकासमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रोजेक्ट वन रक्षक की सराहना की, कहा कि इन मोटर बाइकों से वन विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। मौके पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नरेंद्रनगर मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार, हीरो मोटो कॉर्प सीएसआर भारतेंदु कवि, सुशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed