Fri. Nov 27th, 2026

लंगटाईं में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू

लंगटाईं में खंड विकास अधिकारी गैरसैंण विल्लेश्वर पंत की उपस्थिति में अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि 20 मीटर वर्गाकार इस अमृत सरोवर से गांव में पानी का स्रोत रिचार्ज होगा और पालतू व जंगली पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध होगा। गांव में सब्जी उत्पादकों को सिंचाई का पानी उपलब्ध होने के साथ ही वे इसमें मछली पालन भी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सरोवरों का निर्माण अन्य गांवों में भी किया जाएगा। इस अवसर पर वीडीओ अमर रावत, प्रधान रेखा नेगी, नरेंद्र नेगी, रतन सिंह और राजेंद्र नेगी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed