Sat. Nov 21st, 2026

गढ़वाल विवि की प्रवेश समिति की बैठक 20 को

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक 20 जून को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न शुल्कों में आवश्यक संशोधन, नए कोर्स का लागू होना, नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम व विभिन्न विषयों में सीटों की संख्या आदि पर चर्चा होगी। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि प्रवेश समिति की यह बैठक ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी। जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के संकायाध्यक्ष, विभिन्न स्कूलों के वरिष्ठ शिक्षक, विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक के साथ ही देश के दो प्रतिष्ठित शिक्षाविद जिसमें दिल्ली विवि के प्रो. दीवान सिंह रावत एवं आईआईएम शिलांग की प्रो. नलिनी प्रभा भी भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *