Thu. Nov 26th, 2026

पदोन्नति पर उप शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा को दी विदाई

उप शिक्षा अधिकारी लोहाघाट में सोनी मेहरा की खंड शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर शिक्षा विभाग ने उन्हें विदाई दी। मेहरा के स्थान पर गोपाल राम आर्य ने उपशिक्षा अधिकारी लोहाघाट का चार्ज लिया है।

उपशिक्षा अधिकारी मेहरा का पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी पद पर नियुक्ति हुई है। इस दौरान बीआरसी कार्यालय में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मेहरा को विदाई और पदोन्नति पर बधाई दी। इस मौके पर प्रकाश तड़ागी, दिनेश नाथ गोस्वामी, हिम्मत सिंह, पान सिंह चमलेगी, एनएम पांडेय, बालेश गहतोड़ी, विनय गोरखा, नवीन चन्द्र, हरीश राम आदि ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed