Thu. Nov 26th, 2026

सिलाई केंद्र का निरीक्षण

आदर्श शिवाजी नगर ढंडेरा के सिलाई केंद्र का डिस्ट्रिक गवर्नर अजय मदान और रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं से उनकी प्रोग्रेस की जानकारी ली। इस दौरान शिक्षिका अनीता पटवाल को बधाई दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौर सिंह भंडारी ने अजय मदान को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। रोटरी क्लब की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बच्चियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर योग शिक्षिका सर्वेश गोस्वामी, संतोष राणा, सती, बलवंत सिंह पंवार, विजय सिंह पंवार और भगत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed