Tue. Oct 6th, 2026

अलर्ट जारी:पारा 32.5 डिग्री, आज भारी बारिश का अलर्ट

चूरू 18 व 19 जून को चूरू मुख्यालय पर हुई बारिश के कारण तापमान औसत तापमान से नीचे है। मौसम विभाग के आनुसार अधिकतम तापमान 32.5 एवं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया। दिन का तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री कम रहा है। रविवार को अधिकतम 30.0 एवं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री था, हालांकि 24 घंटे में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इधर, जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 21 जून को चूरू जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। 23 जून से तापमान सामान्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed