Wed. Jun 3rd, 2026

जेम्स एंडरसन चोटिल, जैमी ओवर्टन न्यूजीलैंड के खिलाफ करेंगे पदार्पण

जैमी ओवर्टन इंग्लैंड की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पदार्पण करेंगे। उन्हें चोट की वजह से बाहर हुए तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। ओवर्टन के जुड़वा भाई क्रेग ओवर्टन पहले से ही टीम में शामिल थे।

क्रेग ओवर्टन को एंडरसन की जगह टीम में लिया जा सकता था लेकिन जैमी को मौका मिल गया। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि एंडरसन के टखने में चोट थी। न्यूजीलैंड अभी अंतिम एकादश का एलान नहीं किया है।

इंग्लैंड की टीम : एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, मैथ्यू पॉट, जैमी ओवर्टन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed