Fri. Nov 27th, 2026

एम्स ऋषिकेश की नई निदेशक नियुक्त की गईं प्रो. मीनू सिंह, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नई जिम्मेदारी का आदेश

पीजीआई चंडीगढ़ की पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजी सेंटर और टेलीमेडिसिन विभागाध्यक्ष मीनू सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की नई निदेशक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

प्रो. मीनू ने हिमाचल प्रदेश विवि शिमला से एमबीबीएस किया। इसके बाद पिट्सबर्ग विवि अमेरिका से पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजी में फेलोशिप की। प्रो. मीनू सिंह वर्तमान में पीजीआई चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मनोलाजी सेंटर और टेलीमेडिसिन विभागाध्यक्ष के तौर पर काम कर रही हैं। बाल रोग अनुसंधान के क्षेत्र में प्रो. मीनू सिंह का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने खासकर टीबी, अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed