Mon. Jun 15th, 2026

एडमिशन:पीजी कॉलेज में एडमिशन के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

सिरोही राजकीय पीजी कॉलेज सिरोही में सत्र 2022-23 के स्नातक प्रथम वर्ष कला, विज्ञान व वाणिज्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. अनुपमा साहा ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन किये जा सकेंगे। डॉ. गायत्री प्रसाद, सह आचार्य को स्नातक प्रथम वर्ष ऑनलाइन प्रवेश का प्रभारी बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन 27 जून को प्रांरभ होंगे व अंतिम तिथि 9 जुलाई रहेगी। सत्र 2022-23 से प्रारंभ होने जा रहे नवीन राजकीय महाविद्यालय कालंद्री में भी स्नातक प्रथम वर्ष ऑनलाइन प्रक्रिया 27 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी।

महाविद्यालय में कला संकाय के तहत हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत साहित्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल व अर्थशास्त्र विषय स्वीकृत किए गए है। नोडल प्राचार्य डॉ. अनुपमा साहा ने बताया कि नवीन महाविद्यालय के संचालन के लिए अतुल भाटिया, सह आचार्य को प्रभारी बनाया गया है तथा प्रवेश प्रक्रिया के लिए डॉ. संजय परिहार, सहायक आचार्य को प्रभारी बनाया गया है। महाविद्यालय के लिए भूमि का आवंटन हो चुका है तथा शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *