Fri. Nov 27th, 2026

राज्य जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए आठ मुक्केबाजों का चयन

हरिद्वार बॉक्सिंग एकेडमी के आठ युवाओं का चयन राज्य जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता बेतालघाट नैनीताल में आठ से दस जुलाई के मध्य आयोजित की जाएगी। चयन प्रतियोगिता में हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया है।

हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग और सह सचिव सुधीर जोशी ने बताया कि अनस (48 किलो), सिराज अली (52), मयंक मालिक (54), ध्रुव सिंह नेगी (57), शिवम जोशी (60), आदित्य सिंह (63), तनिष्क मालिक (66), शिवम शर्मा (70) किग्रा वर्ग के लिए चयन हुआ है। सचिव नवीन चौहान ने बताया की सभी मुक्केबाजों की औपचारिकताएं पूर्ण कर सात जुलाई को बेतालघाट नैनीताल के लिए टीम मैनेजर व प्रशिक्षक के साथ रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर कोषध्यक्ष मयंक शर्मा, सुधीर जोशी, शिखा चौहान, मयंक शर्मा, नवीन राजवंश, नवीन चंद्र ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed