Sun. Aug 30th, 2026

हल्द्वानी ने रामनगर से जीता फाइनल मैच

रामनगर (नैनीताल)। जिला टेनिस एसोसिएशन की ओर से ऑप्टीमम टेनिस एकेडमी चूनाखान बैलपड़ाव में हुए फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी की टीम ने रामनगर को हराकर खिताब जीत लिया।

हल्द्वानी टेनिस टूर्नामेंट 2022 का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी और यूटीए के वाइस प्रेसिडेंट सुमित गोयल ने किया। पहले दिन खेले गए लीग मैच में हल्द्वानी ने रामनगर को 6-3 और रामनगर ने नैनीताल को 5-4 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने रामनगर को 5-4 से चैंपियनशिप जीत ली। मुख्य संरक्षक प्रो. जीएल साह ने पुरस्कार वितरित किए। संरक्षक ललित बेलबाल, कोषाध्यक्ष रजत कुमार सती, बीएमएस बिष्ट, डीएस रावत, राघवेंद्र साह आदि ने समापन समारोह में भाग लिया। जिला टेनिस एसोसिएशन सचिव हेम कुमार पांडेय ने बताया कि जुलाई 2022 में जिला स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *