Fri. Nov 27th, 2026

उत्तरकाशी महाविद्यालय के तीन छात्रों को मिलगा गोल्ड मेडल

राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के तीन छात्रों को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल सम्मान के लिए नामित किया गया है।

संस्कृत विभाग के एमए के छात्र दीपक भट्ट को सत्र 2019-20 के लिए तथा रसायन विभाग के एमएससी के छात्र शिवांशु प्रजापति को सत्र 2020-21 के लिए दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय से प्राइवेट परीक्षा में सत्र 2018 की एमए संस्कृत छात्रा राजवंती को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किा जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला ने खुशी व्यक्त करते हुए नामित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीडी पैन्यूली, रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी पांडेय, डॉ. वीर राघव खंडूड़ी, डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, डॉ. जय लक्ष्मी रावत, डॉ. कमाल कुमार बिष्ट, डॉ. टीआर प्रजापति, डॉ. बचन, डॉ. नंदी गरिया, डॉ. पीके सिंह आदि ने भी छात्रों के चयन पर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed