Thu. Nov 19th, 2026

पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव

गढ़वाल वन प्रभाग की नागदेव रेंज के अंतर्गत अदवानी अनुभाग में वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान वन विभाग द्वारा यहां पर छायादार और अन्य पौधे लगाए गए। नागदेव रेंज के कर्मचारियों ने बताया की वन महोत्सव के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *