लगातार दूसरे टूर्नामेंट में पहले दौर से बाहर हुईं साइना, सिंधु और प्रणय अगले राउंड में
मलेशिया मास्टर्स में भारत को बड़ा झटका लगा। दिग्गज शटलर साइना नेहवाल पहले ही राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। साइना लगातार दूसरे टूर्नामेंट में पहले दौर में हारकर बाहर हुईं हैं। इसके अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
