Sat. Nov 21st, 2026

शतरंज में सार्थक ने किया शहर का नाम रोशन

पौड़ी निवासी सार्थक रावत ने ऐथेन्स आफ द ईस्ट द्वितीय इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर ओपन टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। यह शतरंज प्रतियोगिता तमिलनाडु के मदुरई में हुई।

पौड़ी निवासी सार्थक रावत ने 1700 से 1800 फीडे रेटिंग कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सार्थक अभी तक कई प्रतियोगिताएं अपने नाम कर चुके हैं। सार्थक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उन्होंने दो इंटरनेशनल मास्टर्स को हराते हुए, एक विमेन इंटरनेशनल मास्टर और चेस मास्टर के साथ ड्रा भी खेला। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार के साथ ही शहर में खुशी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *