Thu. Nov 26th, 2026

नवादेय विद्यालय के लिए दो छात्रों का चयन

कीर्तिनगर ब्लॉक के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाना के 2 छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय पौखाल के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह राणा ने बताया कि इस वर्ष भी आदित्य पंवार तथा अनूप सिंह पंवार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के लिए हुआ है। पिछले 12 वर्षों से इस विद्यालय से लगभग ढाई दर्जन विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल या हिमज्योति के लिए हो चुका है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ यशवंत सिंह नेगी सहित सामाजिक कार्यकर्ता सते सिंह पटवाल, रमेश पवार तथा अवतार पवार ने छात्रों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed