Thu. Nov 26th, 2026

ईपीएफओ कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में लगाएगा कैंप

हल्द्वानी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अब कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में विशेष कैंप लाएगा। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आदित्य साह ने बताया कि विशेष योजना के तहत कैंप लगाए जाएंगे। इसमें विभिन्न जनपदों और खासकर सीमांत क्षेत्रों में कैंप लगाकर ई नामांकन, जानकारी संशोधन, जीवन प्रमाण अपडेट करने सहित अन्य विषय में जानकारी देते हुए समस्या निस्तारित की जाएगी। बताया कैंपों को लेकर सूचना जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed