Tue. May 26th, 2026

शिक्षकों ने स्कूल परिसरों में किया पौधरोपण

मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चे के तत्वावधान में पेंशन बहाली के लिए थलीसैंण विकास खंड के विभिन्न स्कूल परिसरों में पौधरोपण किया गया। राजकीय शिक्षक संघ थलीसैंण के ब्लॉक अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन हर कर्मचारी का अधिकार हैं जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। ब्लाक के सभी शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष की बात कही। इस मौमके पर ब्लॉक मंत्री राजकीय शिक्षक संघ पदमेंद्र रौथाण, जगमोहन गुसाईं, रामकुमार, अमित भट्ट, अनूप बर्थवाल, अरविंद शर्मा, मनोज रावत, शशिकांत चमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed