Tue. May 26th, 2026

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

हरेला अमृत महोत्सव पर पाटी के प्रावि गड्यूड़ा नवीन में पौधरोपण किया गया। छात्र छात्राओं ने पौधरोपण करने के साथ संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।

विद्यालय के शिक्षक और संकुल प्रभारी शंकर सिंह अधिकारी के संचालन और वन विभाग की पहल पर छात्र-छात्राओं ने अमरूद, नींबू , तेजपत्ता आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। उन्होंने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। शिक्षक ने बताया कि एक वर्ष बाद रोपित पौधों का मूल्यांकन किया जाएगा। सुरक्षित पौधे लगाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पान देव भट्ट, दीपक भट्ट, भोला जोशी, देवकीनंदन, ईश्वरी दत्त भट्ट, देवकी दत्त भट्ट, दीपा देवी, भागीरथी देवी सहित, मुन्नी देवी, मंजूषा आर्या आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed