Thu. Nov 26th, 2026

नैनीताल में रोपे जाएंगे 50 हजार पौधे

नैनीताल में 16 जुलाई के बाद वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष नैनीताल वन प्रभाग ने 50 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत फलदार पौधे रोपे जाएंगे।

हरेला महोत्सव के बाद वन विभाग की ओर से हर वर्ष पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी 16 जुलाई को भूमियाधार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एसडीओ हेमचंद्र गहतोड़ी ने बताया कि इस वर्ष नैनीताल वन प्रभाग की आठ रेंजों में 50 हजार पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। 37 वन पंचायतों में 13 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसमें 50 प्रतिशत फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed