Sun. Apr 26th, 2026

उपायुक्त ने खाद्य संरक्षा के जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

गढ़वाल मंडल के उपायुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आरएस रावत ने जनपद मुख्यालय पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला अभिहित अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। कांवड़ सीजन को देखते हुए विभाग की नमूना संग्रह और खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण रिपोर्ट को देखा। खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिये।

शुक्रवार को उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ क्षेत्र के विभिन्न संदेहास्पद स्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठक करने के साथ ही जागरूकता शिविर लगाये गये हैं। जिनमें खाद्य सुरक्षा को लेकर कड़ी हिदायत दी गई। कांवड यात्रा को देखते हुए 21 जुलाई से सैंपलिंग के लिए मोबाईल टेस्टिंग वैन चलाने का निर्णय भी ले लिया गया है। मौके पर मिलावट के नमूने लेकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा। बताया कि जनपद में वर्ष 2022-23 में खाद्य संरक्षा विभाग ने 366 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 67 खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गये। 13 नमूने मानक के विपरीत पाये गये। जिनमें से 8 मामलों में वाद न्यायालय में दायर किये गये हैं। साढे आठ लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस मौके पर खाद्य निरीक्षक शारदा देवी भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *