Sat. Apr 25th, 2026

महाविद्यालय उत्तरकाशी में पौधरोपण किया

लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकशी में हरेला सप्ताह मनाया गया। हरेला सप्ताह के दौरान महाविद्यालय में नमामि गंगे परियोजना के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सविता गैरोला ने पुरीखेत परिसर में फलदार वृक्ष रोप कर किया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में सेल्फी विद प्लान्ट थीम के अन्तर्गत एक वाटिका का निर्माण कर न केवल फलदार वृक्ष लगाए बल्कि प्रत्येक छात्र-छात्रा ने एक पौधे को गोद लेकर उसके संरक्षण की शपथ भी ली। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ एमपीएस परमार तथा अन्य प्राध्यापकों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ विश्वनाथ राणा, डॉ विनीता कोहली, डॉ अनामिका क्षेत्री, डॉ रमेश, डॉ मधु बहुगुणा, नीतू राज , शिवम राज चौहान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *