Sun. Apr 26th, 2026

शशि रतूड़ी बनीं पीटीए अध्यक्ष

राजकीय इंटर कालेज रतूड़ा में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में विद्यालय की कई समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय हित में कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें शशि रतूड़ी को अध्यक्ष बनाया गया।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य पदेन सचिव पद पर विद्यालय के प्रवक्ता मातवर सिंह, उप सचिव अभिभावक प्रदीप लाल, कोषाध्यक्ष विनीता देवी, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेखा पंवार, सीमा रौथाण, संदीप थपलियाल, दीपा देवी, सेनू लाल, शर्मिला देवी, वसुदेव भंडारी, तीरथ सिंह रावत, वैजयंती भट्ट मीरा, देवी, शिवपाल सिंह, नीलम देवी, सीमा देवी को मनोनीत किया गया।

बैठक में इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने विद्यालय की समस्याओं व बोर्ड परीक्षा फल पर विचार रखते हुए कहा कि बीते दो वर्षों से विद्यालय में अंग्रेजी व विज्ञान के पद रिक्त चल रहे हैं। इस दौरान सरला खंडूड़ी, रामचंद्र चमोला, पूर्व पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र बहुगुणा, धीर सिंह रौथाण, एसएमसी अध्यक्ष श्रीदेवी, शीशपाल सिंह पंवार, देवेंद्र कुमार नेगी, दिलवर सिंह भंडारी, डीपी पांडे, दिनेश सिंह बिष्ट, देवेंद्र मिंघवाल, सतीश नेगी, बीरबल, कोठियाल, सोनम नेगी, मयंक भट्ट, विनीता पंवार वीरू लाल, सुमित्रा देवी, महेंद्र कठैत, अशोक बिष्ट, प्रेमचंद मनोज सिलोड़ी, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *