Mon. Nov 23rd, 2026

बास्केटबॉल की उप विजेता टीम को किया सम्मानित

देहरादून के परेड ग्राउंड में संपन्न हुई बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में एनफील्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल की टीम उप विजेता रही। सोमवार को टीम के विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने बताया कि 16 और 17 जुलाई को संपन्न हुई प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम में प्रतिभाग करने वाली सुहाना, नव्या, मनस्वी और वैष्णवी के साथ ही प्रशिक्षक अंकित डबराल, जवाहर सिंह और सपना नेगी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उषा चौहान, पुनीता बडोनी, रेखा चावला, सोनिया, अंकित डबराल, प्रमोद चंदोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *