Tue. May 26th, 2026

हरेला महोत्सव के तहत रोपे पौधे

हरेला महोत्सव के तहत पछुवादून में सोमवार को जगह जगह पौधरोपण किया गया। शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने लोगों को धरती पर हरियाली फैलाने का संदेश दिया। एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन विकासनगर और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कालोनी डाकपत्थर में पीजी कॉलेज डाकपत्थर की नमामि गंगे इकाई की ओर से पौधरोपण किया गया। नोडल अधिकारी डा. आरपी बडोनी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने को प्रेरित किया। जेबीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एनएसएस इकाई की ओर से पौधरोपण किया गया। वहीं, द्रोणाचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन महाविद्यालय में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपे। इस दौरान जितेंद्र यादव, डा. अनिल रावत, जगमोहन सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *