Tue. May 26th, 2026

एम्स ने ऑपरेशन थियेटर डे मनाया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में नेशनल एनेस्थीसिया और ऑपरेशन थियेटर डे मनाया गया। जिसमें संस्थान के सभी विभागों के कर्मचारियों, छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को एम्स में आयोजित कार्यक्रम में डा. वाईएस पयाल ने कोरोना महामारी में ओटी और एनेस्थीसिया टेक्नीशियन के योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में चिकित्सकों और तकनीशियनों को कोविड योद्धा दर्शाते हुये क्विज, एक्सटेंपोर,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मौके पर डॉ. मृदुल, डॉ. भावना और डॉ. दीपक सिंघल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *