Tue. Nov 24th, 2026

यूओयू: पत्रकारिता का लघु शोध प्रबंध कराने की तिथि 10 अगस्त तक

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संचालित पत्रकारिता एवं जनसंचार के डिप्लोमा और एमए पाठ्यक्रम अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी अब 10 अगस्त तक लघु शोध प्रबंध जमा करा सकते हैं। विवि ने लघु शोध प्रबंध जमा कराने की तारीख 20 जुलाई से बढ़ने की सूचना जारी की है। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि विद्यार्थी चार दिन कार्यशाला का अनिवार्य प्रमाण पत्र लगाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार लघु शोध प्रबंध जमा कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed