Tue. May 26th, 2026

खलाड़ के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू

खलाड़ ब्लॉक प्रमुख आनंदी देवी का भी गांव है। यहां 13 वर्ष पूर्व सिमराड से पंगकटारा तक सड़क निर्माण का कार्य किया गया था, पर इससे आगे खलाड़ तक सड़क नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में ग्राम सभा को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य का रविवार को शुभारंभ हो गया। एक साल के भीतर गांव तक सड़क पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान नीरू बधानी, प्रधानपति कैलाश बधानी, रमेश सुयाल, प्रताप सिंह बोहरा, क्षेत्र पंसदस्य सुरेश जोशी, कन्नू गोस्वामी, मीना बिष्ट, संजय बिष्ट, त्रिलोक सिंह शाही, जेई विजय बिष्ट, मोहित नेगी, गोपाल नेगी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पलड़िया, नीरज बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बोरा आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *