Thu. Nov 19th, 2026

प्रमाण पत्र देकर सम्मान:डाइट में शोधार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

टोंक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में मंगलवार को प्रधानाचार्य रामसिंह यादव की अध्यक्षता में डर्फ सलाहकार मंडल एवं कार्यकारिणी की बैठक हुई। संस्थान के आईएफआईसी प्रभाग की ओर से आयोजित की गई बैठक में प्रभागाध्यक्ष रवि प्रकाश विजय ने बताया गया की डाइट में सभी प्रभागों की ओर से शोध का प्रकाशन प्रभाग स्तरीय शोध सरिता के माध्यम से किया गया है।

जिला शिक्षा अनुसंधान वाकपीठ के द्वारा किए गए शोध कार्यों व नवाचारों का प्रकाशन डर्फ स्तरीय शोध सरिता के माध्यम से किया गया है। जिले के सृजनशील शिक्षकों की ओर से लिखे गए शैक्षिक आलेखों व नवाचारों का प्रकाशन प्रेरणा प्रसून पत्रिका के माध्यम से किया गया है। इस मौके पर अकल्प निर्माण एवं उपकरण एवं निर्माण निर्माण पर चर्चा कर सुझाव प्रस्तुत किए। शोधार्थियों को जिला शोध एवं शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए किए गए शोध कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *