Sun. Apr 26th, 2026

हल्द्वानी में सुबह से जारी है झमाझम बारिश

हल्द्वानी। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। इधर, बीते 24 घंटे में नैनीताल जिले में कुल 2.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार नैनीताल में 3.2 एमएम, हल्द्वानी में 10.0 एमएम, कालाढूंगी 3.0 एमएम, रामनगर में 1.0 एमएम और मुक्तेश्वर 4.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। साथ ही जिले में 6 सड़कें बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *