Tue. May 26th, 2026

जिपंस ने राप्रवि भवन का लोकार्पण किया

जिला पंचायत सदस्य नीलम बिष्ट ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रौलाकोट के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को शिक्षा देने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में ही विद्यालय खोल रही है, ताकि गांव के बच्चों को वहीं पर बेहत्तर शिक्षा की सुविधा मिल सके। सरकार साथ ही कई अन्य योजनाऐं चला रही है,जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा विद्यालय गांव के बच्चों के लिये मिल का पत्थर साबित होगा। ग्राम प्रधान आशीष डंगवाल ने विद्यालय के शिक्षकों से बच्चों अच्छी तामील देने को कहा। मौके पर क्षेपंस गीता थपलियाल, रविन्द्र कठैत, ज्योति रावत, होशियार सिंह विष्ट, कल्याण सिंह,उमेद सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *